Description
कौन कहता है कि खुशी का कोई शॉर्टकट नहीं होता? हैप्पीनेस हैक्स में खुश रहने के ऐसे फंडे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदल सकते हैं! क्या आप जानते हैं कि अपने डेस्क पर एक पौधा लगाने से आप बेहतर काम कर पाएंगे? या लंबे समय तक चाय के छोटे-छोटे घूंट लेने से आपको अधिक ख़ुशी मिलेगी? क्या आप यकीन मानेंगे की ऐसे छोटे-छोटे बदलावों से आप अपनी ज़िन्दगी को अधिक खुशहाल बना सकते हैं ! इस किताब में आपके दिन और आपके मूड को बेहतर बनाने के लिए ऐसे सैकड़ों शॉर्टकट हैं - और उनके पीछे का विज्ञान। सीखें कैसे मिलेगी नौकरी और प्यार में खुशी, और कैसे आप भी पहुंच सकते हैं अपनी "हैप्पी प्लेस" पर। हैप्पीनेस हैक्स आपके जीवन को बेहतर बनाने का बेहतरीन तरीका है। • ख़ुशियों को अपनी मानिसकता का हिस्सा बनाएं • पॉजिटिव विचारों को अपनाने का विज्ञान सीखें • रोज़ाना ज़िन्दगी में ऐसे छोटे-छोटे बदलाव जो आपका नज़रिया बदल सकते हैं • यह किताब आपकी खुशियों की एक छोटी सी कुंजी है
